अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

वाशिंगटन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी मिट्टी से हजारों मील दूर भी प्रवासी भारतीयों के लिए छठ की आस्था कम नहीं हुई है। ह्यूस्टन के पास मंदिर का तालाब हो, कैलिफोर्निया की झील हो या वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में पोटोमैक नदी का किनारा, हर जगह प्रवासी परिवार पूरे मनोयोग से महापर्व मनाने के लिए जुट रहे हैं। ये ठिकाने अब उनके लिए नए छठ घाट बन गए हैं, जहां वे अपनी परंपरा को जीवित रखे हुए हैं और अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।

छठमय हुआ बिहार, गंगा घाटों से गांव की गलियों तक उत्साह, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें

November 15, 2026 11:36 AM

पटना, 15 नवंबर (आईएएनएस)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा बिहार इन दिनों भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। रविवार शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसको लेकर शहरों से लेकर गांवों तक हर तरफ छठ की छटा दिखाई दे रही है।

नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो'

November 15, 2026 12:26 PM

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। बचपन में भी उनका परफॉर्मेंस देने का अंदाज कुछ ऐसा ही था कि घरवाले भी हैरान रह जाते थे। वह सोते-सोते ऐसी बातें करते थे, जैसे सच में किसी से बातचीत कर रहे हों। कभी अचानक उठकर भाई सनी कौशल से अपना पेपर चेक करने को कहते, तो कभी मां को बताते कि कोई उनका पर्स छीनकर ले गया है। विक्की की इसी मजेदार आदत का खुलासा सनी ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया था।

  • सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

    November 15, 2026 12:11 PM

    मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कथित अश्लील मॉर्फ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मुंबई की अदालत से राहत मिल गई है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर मुंबई की बांद्रा कोर्ट में पेश किया था और तीन दिन की कस्टडी मांगी थी। हालांकि, अदालत ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किए जाने पर सवाल उठाए और आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पुलिस को आगे की कार्रवाई में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश भी दिया।

  • यादों में सौमित्र चटर्जी : कभी रेडियो के लिए करते थे काम, ऐसे बने सत्यजीत रे के चहेते अभिनेता

    November 14, 2026 4:11 PM

    नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनका अभिनय आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाता है। ऐसे ही एक दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी थे। बंगाली सिनेमा के इस कलाकार ने अपनी अदाकारी से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि दुनिया भर में भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाई।

  • इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, इन रूटों पर भारी वाहन बैन : एसीपी

    November 14, 2026 3:24 PM

    इंदौर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की गई है। एसीपी ट्रैफिक जोन-2 लाल बहादुर बौद्ध ने बताया कि इस बार का डायवर्जन पिछले कार्यक्रमों के अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें जरूरी सुधार भी किए गए हैं।

पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

November 15, 2026 10:54 AM

माउंट माउंगानुई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन पर सिमट गई है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD